यूसूफ पठान ने कि क्रिकेट से सन्यास की घोषणा
नई दिल्ली |
टीम इंडिया के ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। यूसुफ ने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले और वह 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे। यूसुफ पिछले काफी सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और आईपीएल में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनको टीम में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
यूसुफ ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले टी20 मैच से की थी। इसके बाद यूसुफ ने साल 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ ही अपना पहला वनडे मुकाबला भी खेला। यूसुफ पठान साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। बड़ौदा के इस ऑलराउंडर ने साल 2012 के बाद कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। आईपीएल में भी यूसुफ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

पाठको की राय